देहरादून
एक युवक द्वारा हाथ में तमंचे का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर फ़ोटो प्रसारित की गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिस पर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा उक्त युवक के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए आज दिनाँक 11-07-2024 को उक्त युवक रजत चौधरी पुत्र स्व० संजय चौधरी निवासी ग्राम बाबूगढ़, विकासनगर, देहरादून को आसान बैराज के पास से हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से फोटो में प्रदर्शित किया गया अवैध तमंचा बरामद किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
रजत चौधरी पुत्र स्व० संजय चौधरी निवासी ग्राम बाबूगढ़, विकास नगर, देहरादून
*बरामदगी:-*
01 अवैध तमंचा

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया