देहरादून
आज दिनांक 21.10.2024 को उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली से घर से बिना परिजनों को बताएं एक महिला निवासी मंदिर मार्ग गोपेश्वर जनपद चमोली गढ़वाल के अपनी छोटी बच्ची के साथ घर से भाग कर देहरादून जाने की सूचना थाना रानी पोखरी को प्राप्त हुई। जिस पर थाना रानी पोखरी पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा गुमशुदा को दौरानी चेकिंग सुरक्षित बरामद करते हुए महिला के भाई निवासी ग्राम सोनला थाना चमोली जनपद चमोली से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाकर गुमशुदा महिला व उनकी पुत्री को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा महिला व उनकी पुत्री को सकुशल वापस पाकर महिला के परिवारजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
खटीमा में नगर वन ऑक्सीजन पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण’
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ, उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्र में शहीद स्मारक एवं विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन