देहरादून
राज्य आंदोलनकारियों को 10% क्षैतिज आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने दिया सदन के बाहर धरना। उमेश कुमार ने कहा: नियम 300 के तहत सदन में आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षन के लिए सवाल लगाया था जिस पर माननीय अध्यक्षा जी ने मुझे बोलने का अवसर दिया। 7 सालों से आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण वाली पत्रावली शासन में झूल रही है सरकार इस पर कोई बात नहीं कर रही है — क्यों ?
6 माह पहले सीएम धामी को पत्र लिखा था, पत्र के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा गया कि इस पर कार्रवाई होनी चाहिए पर कोई कार्रवाई नही हुई है। मेरा सवाल ये है कि आंदोलनकारियों के 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण पर कोई बात क्यों नही करता — आंदोलनकारी विधानसभा के बाहर बैठे हैं कोई सुद्ध लेने वाला नही है। उमेश कुमार का कहना था कि रविन्द्र मात्र 19 साल की उम्र में शहीद हुए थे उनके परिवार की सुद्ध लेने वाला कोई नही है।
मेरा राज्य सरकार से विनम्र निवेदन है कि राज्य आंदोलनकारी के आरक्षण के मामले को गंभीरता से लें। वीरचंद गढ़वाली के परिवार को कोई भी सहायता आज तक नही दी गयी आश्वासन के बावजूद भी।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश