
लंढौरा
चमन लाल महाविद्यालय में चल रहे रोवर्स रेंजर्स के प्रवेश कैंप के दूसरे दिन प्रतिभागियों को ध्वज शिष्टाचार, फ्लैग मार्च, ध्वज गीत, विभिन्न प्रकार की रोवर्स रेंजर्स क्लैप आदि के विषय में जानकारी दी गई।
महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स द्वारा छात्र छात्राओं को कठिन समय में कम से कम साधनों द्वारा कठिन परिस्थितियों का सामना करना सिखाया जाता है जो उनके भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। डॉ दीपा अग्रवाल एवं डॉ नवीन त्यागी ने कैंप के आयोजकों एवं ट्रेनर रकम पाल सैनी, आशीष कुमार ,दीप्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास छात्र छात्राओं के लिए निश्चित रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी आयोजन छात्र-छात्राओं को सशक्त एवं मितव्ययी बनाते हैं और ऐसे नागरिक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।
कैंप का संचालन डॉ सूर्यकांत शर्मा एवं डॉ ऋचा चौहान ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में श्री नवीन कुमार , आशुतोष शर्मा, नवीन कुमार आदि ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ने भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद, मुख्यमंत्री बोले-औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता
आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों पर विचार गोष्ठी में किया प्रतिभाग, सीएम ने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (myscheme.gov.in) का भी किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को बताया बेमिसाल