देहरादून: उत्तराखण्ड में कोरोना नित रोज नए-नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आज कोरोना संक्रमण के मामले में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 4807 नए मामले सामने हैं। जबकि 34 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई। तो वहीं 894 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस समय प्रदेश में 24,893 कोरोना के सक्रिय केस हैं।
हालांकि प्रतिदिन टेस्टिंग बढ़ाना भी संक्रमण बढ़ने का एक कारण माना जा रहा है, तो वहीं मौत के मामले में अधिकतर कोरोना के अलावा भी अन्य गंभीर ग्रसित बीमारी वाले लोग शामिल हैं।
आज जिलेवार आंकड़े:
- अल्मोड़ा 99
- बागेश्वर 8
- चमोली 61
- चम्पावत 10
- देहरादून 1876
- हरिद्वार 786
- नैनिताल 818
- पौड़ी 217
- पिथौरागढ़ 18
- रुद्रप्रयाग 52
- टिहरी 185
- उधमसिंह नगर 602
- उत्तरकाशी 75
प्रदेश में अब तक 1 लाख 34 हजार 12 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 4 हजार 527 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 1953 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 106 पहुंच गई है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई, स्पा सेंटर को कराया बंद
मुख्यमंत्री धामी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सेविका/मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में की भेंट, अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से कराया अवगत