उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कल यानि बुधवार को इस साल के सबसे अधिक 1109 कोरोना संक्रमित पाए गये। स्कूल से लेकर कई कार्यालयों पर एक बार फिर कोरोना का कहर बरप रहा है। वहीं अब देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (FRI) में 14 ट्रेनी अफसर कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद अब एफआरआई को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। वन अनुसंधान संस्थान परिसर मॉर्निंग वॉकर्स और पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी के ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों में सबसे पहले कोरोना संक्रमण पाया गया था।
उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में कोरोना के खतरे के मद्देनजर FRI में यह कदम उठाया गया है। संस्थान परिसर स्थित म्यूजियम समेत पर्यटकों के लिए सभी चीजों को बंद किया गया है। संस्थान निदेशक ने कहा, कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड समय देश के तमाम राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी एहतियाती कदम उठाएं हैं।

More Stories
द्विवार्षिक निर्वाचन में सर्वसम्मति से गठित हुई प्रदेश कार्यकारिणी, नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर
मोबाइल/लैपटॉप में एंटीवायरस एप को बेचने के नाम पर विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में, *किराये के फ्लैट में अवैध रूप से कॉल एजेंसी/सेन्टर संचालित कर रहे 5 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, *ऋषिकेश क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 4 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार