देहरादून : उत्तराखंड में मंगलवार को आए कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से सरकार समेत स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जी हां बता दें कि आज मंगलवार को प्रदेशभर से 791 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा मामले देहरादून से सामने आए। अकेले दून में 303 मामले सामने आए हैं। वहीं हरिद्वार में 185 मामले आए हैं इसके बाद नैनीताल में 107 मामले सामने आए हैं। चंपावत में 2, चमोली में 3, बागेश्वर में 11 और अल्मोड़ा में 6, पौड़ी में 1, पिथौरागढ़ में 45, रुद्रप्रयाग में 5, टिहरी गढ़वाल में 75, उधमसिंह नगर में 41 औऱ उत्तरकाशी में 7 मामले सामने आए। वहीं आज 7 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बता दें कि प्रदेश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 103602 तक पहुंच गई है। वहीं कुल 1736 की मौत हो चुकी है।आज 351 मरीज रिकवर हुए और घर लौटे। प्रदेश में 3607 एक्टिव केस हैं।


More Stories
मोबाइल/लैपटॉप में एंटीवायरस एप को बेचने के नाम पर विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह आया दून पुलिस की गिरफ्त में, *किराये के फ्लैट में अवैध रूप से कॉल एजेंसी/सेन्टर संचालित कर रहे 5 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, *ऋषिकेश क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे 4 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, *वशीकरण का ढोंग कर लोगो से ठगी करने वाले 2 शातिर ठग आये दून पुलिस की गिरफ्त में