जनपद चमोली के नारायणबगड़ विकास खण्ड के कड़ाकोट पट्टी के रैंस गांव के पैंफोरी तथा भंगोटा सारी तोक में जंगल की ओर से आई आग को बुझाने के लिए गए चार ग्रामीण बुरी तरह झुलस गए।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देरशाम रैंस गांव के ग्रामीणों की छानियों व घास के ढेरोंं के पास जंगल में लगी आग भडक गई,जिसे बुझाने के लिए ग्रामीण दौड पड़े।ग्रामीण रघुनाथ नेगी एवं सुखदेव सिंह भंडारी ने बताया कि भंगोटा के चीड़ के जंगल की ओर से जब आग रैंस के ग्रामीणों की छानियों और निजी घास के जंगल की ओर आई तो वे लोग आग बुझाने के लिए गए।बताया कि आग इतनी विकराल थी कि आग बुझाने के प्रयास के दौरान माहेश्वरी देवी पत्नी भूपालसिंह उम्र42 वर्ष, मानसिंह पुत्र प्रेमसिंह 60 वर्ष, सुशीला देवी पत्नी शिशुपाल सिंह एवं उर्मिला देवी पत्नी मुकेश सिंह झूलस गये।आग की चपेट में आई माहेश्वरी देवी और मानसिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीण उन्हें पीएचसी नारायणबगड लाए ।प्रा.स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर नवीन चंद्र डिमरी ने बताया कि माहेश्वरी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गयाहै। जबकि मानसिंह को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जबकि दो महिलाओं को घर भेज दिया गया है।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं