देहरादून: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक राजकुमार के न्यू रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित गया।कार्यक्रम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगो समेत सफाई कर्मचारियों को राशन किट वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि राहुल गांधी के जन्म दिवस पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज जरूरतमंद लोगों समेत सफाई कर्मचारियों को राशन किट वितरित की।
इस मौके पर राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूर्व में भी कोरोना काल में निर्धन एवं जरूरतमंदों को राशन आदि वितरित कर मदद पहुंचाने का काम किया है।और इस विषम समय में भी लोगों को दवाइयां व मास्क, सेनेटाइजर एवं स्टीमर, ग्लवस आदि का वितरण किया जा रहा है। राजकुमार ने कहा कि आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही सादगी से मनाया साथ ही उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आने वाले समय में राहुल गांधी देश के प्रधान मंत्री बने।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व में ही निर्देशित कर दिया था कि इस समय कॉरोना जैसी महामारी चल रही है और पूरा देश संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसे में कोई आयोजन न किया जाए इसी को देखते हुए कांग्रेस के लोगों ने ये सोचा कि आज जरूरतमंद और पिछड़े लोगों के लिए कुछ ऐसा कर दिया जाए कि वे राहुल गांधी को दुआएं दे और आने वाले 2024 के चुनाव में राहुल गांधी भारी मतों से विजयी होकर देश के प्रधानमंत्री बनकर देश की गरीब जनता की सेवा करे।
इस मौक पर कांग्रेस प्रवक्ता डॉ प्रतिमा सिंह, देविका रानी, निखिल कुमार,अर्जुन सोनकर, रीता रानी, तरुण मरवा, शैलेन्द्र थपलियाल, नीरज नेगी, इमराना परवीन,जहांगीर खान, शाजिया, अशोक कुमार, देवेन्द्र कौर, तजेंद्र कौर, राजेन्द्र खन्ना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल, बसंत विहार क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ की थी चैन स्नेचिंग की घटना
उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान, खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 33 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति