देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में लेखक एवं गायक श्री मधुसूदन जोशी के उत्तराखण्ड की परम्पराओं एवं विशेषताओं को बढ़ावा देने वाले लोक भाषा पर आधारित गीत “उत्तराखण्ड स्वागत गीत“ का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की विशेषताओं पर आधारित यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार होगा। “उत्तराखण्ड स्वागत गीत “ में उत्तराखण्ड के चार धामों के साथ राज्य पक्षी मोनाल, पुष्प ब्रह्मकमल, पशु कस्तूरी मृग, बुराँश, धार्मिक महत्व के स्थलों, त्यौहारों के साथ विभिन्न मन्दिरों एवं प्राकृतिक सौन्दर्य का चित्रण किया गया है।
इस अवसर पर गीत के लेखक एवं गायक श्री मधुसूदन जोशी, म्यूजिक एरेंजर स्टूडियो ऑन रिकॉर्ड म्यूजिक प्रड्यूसर एण्ड कम्पोजर अमित वी कपूर, गिरजा शंकर जोशी, किशोर भट्ट, हरीश कोठारी, इन्द्र सिंह कड़ाकोटी एवं भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद