हरिद्वार
थाना बुग्गावाला पर ग्राम टांडा हसनगढ में शादी समारोह में गोली चलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंच कर परिजनों के सहयोग से घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर थाना बुग्गावाला में अभियुक्त श्रवण के विरुद्ध गैर इरादगन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा खेड़ी सिकोहपुर जाने वाले रास्ते से अभियुक्त श्रवण कुमार उर्फ पप्पू को घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल (9mm), 05 जिंदा कारतूस व 01 खोखा राउंड के साथ दबोचा गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
1- श्रवण कुमार उर्फ पप्पू पुत्र बलवन्त सिंह निवासी टांडा हसनगढ थाना बुग्गावाला हरिद्वार
*बरामदगी-*
1- 9mm देशी पिस्टल 32 बोर 01
2- 05 जिन्दा कारतूस
3- 01 खोखा राउंड बरामद
*नाम पता मृतक-*
1- परमजीत पुत्र ओम प्रकाश उम्र 14 वर्ष नि0- निवासी टांडा हसनगढ थाना बुग्गावाला हरिद्वार
*पुलिस टीम-*
SO बुग्गावाला अजय शाह
उ0नि0 समीप पाण्डेय
हे0का0 कुलवीर
का0 भागचन्द, का0 गजेन्द्र

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया