देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘द लीजेंड ऑफ कोश्यारी भगत दा’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल कोश्यारी ने सामान्य परिवेश में रहकर शिखर छूने का कार्य किया है तथा अपने पुरुषार्थ से महानता प्राप्त की है।
मुख्यमंत्री आवास कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक एवं प्रकाशकों को भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिन के अवसर पर पुस्तक का लोकार्पण के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके सानिध्य में आगे बढ़ने का मौका मिला है, उनके व्यक्तित्व का हर पहलू प्रेरणादायी है। वे सहजता की प्रतिमूर्ति हैं। वे व्यक्ति के साथ मिशन हैं। वे राष्ट्रीय स्वाभिमान एवं गौरव के भी प्रतीक हैं। अपने जीवन की शुरुआत में ही उन्होंने एक राजनेता के साथ ही कुशल शिक्षक के रूप में समाज को दिशा देने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 30 वर्षों से लंबित टिहरी डैम को उसके पूर्ण स्वरूप में लाने का श्रेय भी कोश्यारी को है। प्रदेश में ऊर्जा मंत्री रहते उन्होंने इसके लिए राजनैतिक नफा नुकसान की चिंता न करते हुए बांध बनाने में अपना योगदान दिया।

More Stories
नाबालिक युवती के अपरहण की घटना का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश, पीडित नाबालिग की माँ ही निकली पूरे प्रकरण की सूत्रधार, पीड़िता की माँ ने ही डेढ़ लाख रुपये में किया था अपनी बेटी का सौदा, अपहृत नाबालिक युवती को मुज्जफरनगर से किया बरामद
नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने कर्नाटक से किया गया गिरफ्तार
एमडीडीए में आयोजित हुआ ‘समाधान दिवस’, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए गए निर्देश