देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर प्रांगण के सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु ₹ 1.00 करोड, जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र कर्णप्रयाग के अन्तर्गत रानीगढ़ (देवल) स्थित आराध्य माँ आदिशक्ति देवराडी देवी पौराणिक मंदिर के सौन्दर्यीकरण एवं प्रागंण के विस्तार हेतु ₹ 98.28 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव के अन्तर्गत श्री यमुनोत्री धाम में मंदिर एवं जानकी चट्टी में श्री राम मंदिर से अखोरीपुल तक यमुना नदी के दोनो तरफ बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हेतु ₹ 12.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून में राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह, देहरादून के जीर्णाेद्धार हेतु ₹ 38.76 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, आमजन को यातायात नियमों के महत्व के प्रति किया जागरुक, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वालो के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए वितरित किए निशुल्क हेलमेट
सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ, 8 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर