
देहरादून
एंकर–मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर कैंट विधानसभा के गोविंद गढ़ स्तिथ अटल पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चारो धाम के देवी देवताओं से प्रार्थना की है कि प्रधानमंत्री मोदी को ओर अधिक ऊर्जावान बनाये जिससे कि उनका मार्गदर्शन हमे मिलता रहे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धममी, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी,आर पी सिंह राष्ट्रीय प्रवक्ता सह प्रभारी श्रीमती लॉकेट चटर्जी,पीदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,कैंट विधायक हरबंस कपूर ने केक काटकर सभी को मोदी के जन्मदिन पर बधाई दी वही सीएम के साथ सभी नेतागणों ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई का संदेश दिया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान