जोशीमठ: उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड रत्न सम्मान से सम्मानित स्व. गौरा देवी के सुपुत्र चंद्र सिंह राणा को एसडीएम कुमकुम जोशी ने राज्य सरकार से प्राप्त 500001 (पांच लाख एक रुपये) की धनराशि का चेक भेंट किया।
चिपको नेत्री स्व. गौरा देवी के पुत्र को यह धनराशि वर्ष 2016 में दिया जाना प्रस्तावित था लेकिन कतिपय कारणों से सम्मान राशि उस समय तत्कालीन सरकार द्वारा निर्गत नही किया जा सकी।
इस वर्ष 26 मार्च को चिपको आंदोलन के 48 वी वर्षगांठ पर गौरा देवी के परिवार से ज्ञात हुआ कि अभी तक उक्त सम्मान राशि प्राप्त नही हुई। इस सम्बंध में शासन स्तर पर पत्राचार किया गया। मुख्यमंत्री ने पत्राचार का संज्ञान लेते हुए 12 अप्रैल को स्व. गौरा देवी के सुपुत्र श्रीचंद्र सिंह को अपने कार्यालय आमंत्रित कर औषधि पुष्प भेंट करते हुए आश्वासन दिया कि जल्दी ही आपको सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। अब सम्मान राशि प्राप्त हुई है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान