मसूरी
मसूरी में देर शाम को मसूरी देहरादून कोलूखेत पानी वाले बैंड पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई जिसमें सवार तीन महिला दो पुरुष और 4 बच्चे बाल-बाल बच गए वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक कार जलकर खाक हो गई थी बताया जा रहा है कि मसूरी से वापस सहारनपुर जाते समय जेन एस्टिलो कार मसूरी देहरादून मार्ग कोलूखेत पानी वाले बैंड के पास अचानक से कार में आग लग गई परंतु गनीमत रही कि तब तक कार में सवार सभी लोग कार से सकुशल बाहर निकल गए थे और देखते ही देखते कार ने आग का गोला बन गई और जलकर खाक हो गई वहीं कार में लगी आग के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई मसूरी फायर सर्विस के द्वारा आग पर काबू पाया गया परंतु तब तक आग जलकर खाक हो गई थी कार के स्वामी धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुत्र श्यामलाल निवासी फतेहपुर ने बताया कि वह मसूरी घूमने के बाद वापस सहारनपुर की ओर जा रहे अपने परिवार के साथ सहारनपुर की ओर जा रहे थे कि अचानक कार के बोनट से आग निकलने लगी जिसके बाद उन्होंने कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला पर कार में लगी आग काफी तेज हो गई इसके बाद कार एकाएक जलकर खाक हो गई उन्होंने बताया कि सभी लोग कार में सवार सभी लोग सब स कुशल है ।मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है वह कार आग की चपेट में आने से पूरी तरीके से खाक हो गई है वहीं घटना की जांच की जा रही है।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री