
देहरादून
कैंट विधायक एवम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने वार्ड 31 कौलागढ़ में नवनिर्मित अम्बेडकर मार्ग का उद्घाटन किया ।
हरबंस कपूर ने सड़क के उद्दघाटन के अवसर पर कहा कि सड़क की मांग थी क्योंकि है सड़क बनने पूर्व पूरा क्षेत्र जलभराव, कीचड़ की समस्याओं का सामना करता था और इस बार इनको इससे निजात मिली है । कौलागढ़ वार्ड में पिछले 4 वर्षों में ऐतिहासिक कार्य हुए पूरी विधानसभा का सबसे बड़ा राजकीय बालिका कन्या विद्यालय कौलागढ़ में 3.96 करोड़ की लागत से लगभग तैयार है , पूरे क्षेत्र को सीवर लाइन कार्य से जोड़ दिया गया है और ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य गतिमान है और 3 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कों, सामुदायिक केंद्रों, नालियों के निर्माण हुए है । कभी कौलागढ़ गाँव कहा जाने अब पूरी शहरी सुविधाओ वाला क्षेत्र बन गया है ।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती समिधा गुरूंग, अजय कुकरेती, सुमित पांडेयश्री शरद शर्मा, अभिषेक शर्मा, अरविंद नौटियाल, श्रीमती रीता विशाल, श्रीमती राखी रावत, श्रीमती रमा गौड़, पवन डबराल, मनोज रावत, त्रिलोक चंद , पुष्कर थापा, श्रीमती सुदर्शना बिष्ट, श्रीमती मीरा बिष्ट, श्रीमती रेखा, धीरज बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे ।

More Stories
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न 481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट