देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरोन मैके ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में निवेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
सोमवार को कनाडा के राजदूत मैके ने मुख्यमंत्री धामी से पर्यटन, कृषि, जल, विद्युत एवं सौर उर्जा के साथ शैक्षिक आदान प्रदान के क्षेत्र में सहयोग की सम्भावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत के साथ कनाडा के अच्छे वाणिज्यिक सम्बन्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में उद्योगों के लिये देवभूमि के अनुरूप सुरक्षित व शान्त माहोल है। श्रमिकों एवं उद्यमियों के सम्बन्ध भी बेहतर है। कानून व्यवस्था की कोई समस्या नही है। ईज ऑफ डूइंग विजनेस की प्रभावी व्यवस्था बनी है। राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कृषि, बागवानी, रोड एयर एवं रेल कनेक्टिविटी, टूरिज्म आदि के क्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कनाडा की दिल्ली स्थित ट्रेड प्रमोशन टीम के साथ समन्वय कर व्यापार एवं निवेश से सम्बन्धित सम्भावनाओं को धरातल पर लाने के प्रयास किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्ष के कार्यकाल में देश में परिस्थितियां बदली है। निवेशकों की सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। सभी के लिये समान कार्य संस्कृति के अवसर उपलब्ध हुए है। इस अवसर पर कनाडा एम्बेसी के कन्सोलेट जनरल उतर भारत पैट्रिक हावर्ड तथा सचिव शैलेश बगोली आदि उपस्थित थे।

More Stories
नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने चण्डीगढ से किया गिरफ्तार
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज, धामी सरकार का सख्त संदेश: चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों की खैर नहीं