देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजभवन में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के दो वर्ष पूर्ण होने पर पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि आज के ही दिन तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सेना में 40 वर्षों तक देश की सेवा करने के पश्चात देवभूमि में प्रदेश के प्रथम नागरिक के रूप राज्यपाल बालिका कल्याण एवं शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि और पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निदान के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा राज्यपाल गुरमीत सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार