जोशीमठ: श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने अपने देहरादून कार्यालय को समिति के मुख्यालय जोशीमठ में शिफ्ट करने का निर्णय किया है। समिति का इस महत्वपूर्ण निर्णय का सभी ने स्वागत किया है।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में समिति के देहरादून कार्यालय को जोशीमठ में शिफ्ट करने के साथ ही ऋषिकेश स्थित प्रचार कार्यालय को बन्द करने का निर्णय किया गया है। स्थानीय देव पुजाई समिति जोशीमठ ने भी मंदिर समिति के इस निर्णय का स्वागत किया है। देवपुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी ने देहरादून कार्यालय को मुख्यालय जोशीमठ शिफ्ट करने के निर्णय का स्वागत करते हुए समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय व सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्यालय मंदिर समिति एक्ट बनने से पूर्व से ही जोशीमठ ही रहा है, लेकिन न जाने किन कारणों से कार्यालय को देहरादून से संचालित किया जाने लगा।
दरसअल, राज्य गठन के बाद बनी पहली कमेटी ने बीकेटीसी का कार्यालय देहरादून में शिफ्ट करने की शुरुआत कर दी थी लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका विरोध हुआ था। इस संबंध में तर्क दिया गया कि केवल अध्यक्ष का कार्यालय ही रहेगा और समिति का मुख्यालय जोशीमठ में ही रहेगा।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद