देहरादून
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनांे के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि अजय कुमार के पास पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन का भी दायित्व रहा है। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश का बेहद करीबी माना जाता है।
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का स्वागत किया गया। अजय कुमार ने श्री महाराज जी के दिशा निर्देशन में चल रहे एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों की प्रशंसा की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवा में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों को महत्वपूर्णं बताया। ज्ञातव्य है कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर एजुकेशन मिशन इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।
श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित स्कूलों के क्रिया कलापों से अवगत कराया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां