देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का सोमवार को प्रदेश पदाधिकारियों के साथ महानगर कार्यकर्ताओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित संगठन पदाधिकारी शामिल हुए।
भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का स्वागत के लिए परेड ग्राउंड स्थित पार्टी के महानगर कार्यालय से स्वागत जुलूस प्रारंभ होकर प्रदेश मुख्यालय बलबीर रोड स्थित पहुंची। इस मौके पर आतिशबाजी करने के साथ ढोल नगाड़े पर जमकर कार्यकर्ता थिरके। इसके साथ ही मिष्ठान वितरण किया गया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ काम करूंगा। उन्होंने अपनी राजनीतिक एवं सामाजिक यात्रा से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि हम संघ के संस्कारों से आज यहां तक पहुंचे। अपने आप को प्रशिक्षु कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि किसी को नाराज नहीं पार्टी के लिए काम करना है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित ही युवा संगठन एवं युवा सरकार आने वाले समय में उत्तराखंड को एक आदर्श राज्य अवश्य बनाएंगे। हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने का अधिकार है, उसे रखनी भी चाहिए पर अंतोगत्वा कार्यकर्ता का योगदान ही उसे आगे बढ़ाता है। संगठन के पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं की योगदान की समीक्षा निरंतर करते हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम जैसे सोशल माध्यमों एवं पार्टी कार्यक्रमों के साथ ही अपने अपने क्षेत्र के परिवारों के साथ कुछ समय व्यतीत कर सरकार तथा संगठन की रीति नीति एवं कार्यक्रमों को साझा करने को कहा।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेंद्र भंडारी,मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, कौस्तुभ नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सतेंद्र नेगी,रतन चौहान मीडिया प्रभारी, राजीव उनियाल सहित प्रदेश एवं महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश