देहरादून । उत्तराखंड सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा जल्द ही पुलिस विभाग में कराई गई, रैंकर्स लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि रैंकर भर्ती परीक्षा के परिणाम में देरी की वजह 81 क्वैरी के लगने की वजह से देरी हो रही थी,लेकिन 3 सदस्य कमेटी के द्वारा की गई क्वैरियों के निस्तारण के बाद,इस हफ्ते तक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि हेड कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर पद के लिए सेवा अधीनस्थ चयन आयोग के द्वारा लिखित परीक्षा कराई गई थी, आपको बता दें कि 800 पदों से ज्यादा पदों के लिए रैंकर्स परीक्षा हुई थी।जिसमें हजारों पुलिस के जवानों ने परीक्षा दी थी और वह लिखित परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन 1 हफ्ते के भीतर पुलिस के उन जवानों का इंतजार खत्म हो जाएगा जिन्होंने रैंकर परीक्षा दी थी।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी को सल्ट विधायक महेश सिंह जीना ने भेंट किए उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी उत्पाद, मुख्यमंत्री बोले-औपचारिक भेंटों में स्थानीय उत्पादों को दें प्राथमिकता
आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार की गई ‘मेरी योजना’ पुस्तकों पर विचार गोष्ठी में किया प्रतिभाग, सीएम ने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड (myscheme.gov.in) का भी किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री के 4 वर्ष की उपलब्धियों पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, विशेषज्ञों ने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को बताया बेमिसाल