देहरादून
डेढ़ वर्ष की सेवा के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ राकेश कुमार के इस्तीफे के बाद अभी नए नाम के बारे में विचार नहीं किया गया है लेकिन सनसनी जरूर फैला दी है। इस्तीफे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि डॉ राकेश कुमार ने अपना इस्तीफा शासन को भेजा है राकेश कुमार करीब डेढ़ वर्ष तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे है और लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और व्यवस्था को सुधारने में उनके प्रयासों को सराहा जाता है।
उनकी नियुक्ति ऐसे समय में की गई थी जब राज्य में विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक का प्रकरण सामने आया था और इन विषम परिस्थितियों में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च