देहरादून
यूके ट्रिपल एससी पेपर लीक केस में हरिद्वार और देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरोपी खालिद पुलिस की गिरफ्त में। खालिद पर आरोप परीक्षा केंद्र से तीन पेपर व्हाट्सएप पर भेजे।
हरिद्वार और देहरादून एसएसपी की संयुक्त टीम कर रही पूछताछ। गोपनीय स्थान पर हो रही कड़ी इंटरोगेशन से जुड़ सकते हैं और नाम, पुलिस जल्द करेगी खुलासा कि पेपर केंद्र से बाहर कैसे पहुंचा। भर्ती प्रक्रिया की सुरक्षा पर फिर उठे बड़े सवाल।
हरिद्वार और देहरादून पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे UKSSSC पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी खालिद को आखिरकार पुलिस ने हरिद्वार से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद खालिद को हरिद्वार लाया गया जहां देहरादून एसएसपी अजय सिंह, हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल और जांच टीम ने उससे लंबी पूछताछ की। आरोपी को बाद में देहरादून पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह कोई संगठित गैंग नहीं बल्कि कुछ व्यक्तियों का व्यक्तिगत खेल था, जिन्होंने मिलकर प्रश्नपत्र लीक किया। हालांकि पुलिस का दावा है कि अब इस पूरे मामले की तह तक जाकर हर साजिशकर्ता को बेनकाब किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 के कार्यों हेतु ₹ 80.96 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति