देहरादून : उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर से कोरोना का कहर बरपा। सोमवार को प्रदेश भर में कोरोना के 2160 मामले सामने आए वहीं 24 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई जो की चिंताजनक है। वहीं बता दें कि आज 532 लोग आज ठीक होकर घर गए। बता दें कि देहरादून में 649 मामले आए तो वहीं हरिद्वार 461,नैनीताल 322,पौड़ी 114,उधम सिंह नगर में 224 केस आये है। राज्य में 18864 एक्टिव मरीजों की अब सँख्या हो गई है। देहरादून समेत कई जिलों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए। बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना के कहर को देखते हुए नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। देहरादून में शनिवार और रविवार को सप्ताहिक बंदी की गई है।

More Stories
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का 36 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर आया गिरफ्त में
एसएसपी दून के निर्देशों पर हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, वाहन की छत में बैठकर हुड़दंग करने वाले युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहल-मुख्यमंत्री