
देहरादून
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला जी के नेतृत्व में जावेद अख्तर द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में लैंसडाउन चौक पर जावेद अख्तर का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा कि जावेद अख्तर द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लिए की गई अभद्र टिप्पणी का युवा मोर्चा घोर निन्दा करता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना तालिबान से करना बहुत ही शर्मनाक है जबकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जब जब देश में कोई भी आपदा आई है तब तब संघ के स्वयं सेवकों ने आगे आकर मोर्चा संभाला है। संघ का एक एक स्वयं सेवक प्रतिदिन समाज छेत्र हो, शिक्षा का छेत्र हो, स्वास्थ का छेत्र हो हर छेत्र में लोगो की सहायता करते है। इसलिए ऐसे सामाजिक संगठन की तुलना तालिबान से करना बेहद शर्मनाक है। युवा मोर्चा मांग करता है कि जावेद अख्तर या तो राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से माफी मांगे या फिर देश छोड़कर पाकिस्तान चला जाए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता भाजयुमो आशीष रावत, विवेक जैन, भावना चौधरी, शंकर रावत, कुलदीप पंत, अक्षय जैन, शुभम जैन, मनोज गुनीयाल, समीर डोभाल, पुष्कर चौहान, तरुण जैन, संदीप बिजालवान, अंकित जोशी, शुभम नेगी, सागर यादव,सोनू सरदार, ईश्वर थापा, ऋषभ पाल, अमित किर्शाली, मनुज गौतम, सूरज रफ्तार, सत्यम, दीपक सोनकर, राहुल गुसाईं, अनमोल बिंजोला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
सीएम धामी ने पुलिस लाइन, देहरादून में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर योगा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
जुआरियो पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, राजपुर क्षेत्र में मकान में चल रहे जुए के खेल का पुलिस ने किया भाड़ाफोड़, 1 विदेशी नागरिक सहित 13 जुआरियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 1 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार