देहरादून
राजधानी देहरादून की दून की सड़कों में दौड़ रहे ऑटो विक्रम अब आपको नहीं दिखाई देंगे ….. दरअसल परिवहन विभाग ने पिछले 10 सालों से डीजल से चलने वाले ऑटो और विक्रमों को बंद करने का निर्णय लिया है । आपको बता दें कि राजधानी देहरादून की सड़कों में 2500 ऑटो चल रहे हैं तो 800 विक्रम भी राजधानी के सड़कों में दौड़ रहे हैं …. वहीं देहरादून के आरटीओ सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मॉनिटरिंग कमेटी के तहत 1998 में कहा था कि देहरादून में सबसे ज्यादा पॉल्यूशन हो रहा है जिसके तहत इन ऑटो और विक्रमों पर परिवहन विभाग जल्द सड़कों से हटाने जा रहा है ….. हालांकि उन्होंने कहा की ऑटो और विक्रम संचालकों के साथ बैठक भी की थी …जिसमें उन्होंने भी परिवहन विभाग का पूरा सहयोग करने की बात कही है साथ ही इन विक्रम और ऑटो संचालकों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी परिवहन विभाग करेगा।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘