जोशीमठ
बीते साल सात फरवरी को ऋषि गंगा की आपदा में 206 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें से 88 के शव बरामद किए जा चुके थे। एनटीपीसी के 140 श्रमिकों की भी इस आपदा में मौत हो गई थी।
तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की सुरंग से एक और मानव अंग बरामद हुआ है। कंपनी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। ऋषि गंगा की आपदा के डेढ़ साल बाद भी सुरंग से शव और मानव अंग मिलने का सिलसिला जारी है। परियोजना के बैराज के पास सुरंग में पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है।
मंगलवार को परियोजना की निर्माणदायी संस्था हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीनियर प्रशासनिक सहायक अंबादत्त भट्ट ने पुलिस को सूचना दी कि सुरंग के करीब 600 मीटर अंदर एक मानव अंग बरामद हुआ है।
जोशीमठ थाना प्रभारी विजय भारती ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। मानव अंग के शिनाख्त के प्रयास किए गए लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। जरूरी कार्रवाई के बाद डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा।
More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित
पहाड़ी समुदाय के लोगों व पहाड की महिलाओ तथा उत्तराखण्ड वासियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील व अभ्रद टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा, मुख्यमंत्री धामी ने जनता से फीडबैक लेकर, अधिकारियों को दिए निर्देश, राज्य में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को चार धाम के दर्शन करवाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री