देहरादून
आज दिनाँक 28/03/2024 को एक व्यक्ति द्वारा लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली, जीआरपी लक्सर द्वारा मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरूकॉलोनी में रहता था, तथा पैंट पुताई का कार्य करता था, मृतक के परिजनों द्वारा लखीमपुर से मृतक के फूफा को घटना की जानकारी दी गई, जिसके द्वारा मृतक के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था, जिसकी जानकारी उसके द्वारा पुलिस व आसपास के लोगो को दी गयी, कमरा खोलने पर मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी कमरे में मृत अवस्था में पाई गयी, मृतका के गले पर गला घोटने के निशान है। दोनों की शादी को 7 वर्ष हुए थे। आसपास लोगों के अनुसार दोनो में अकसर कहासुनी होती रहती थी। प्रथम दृष्टया मृतक ज्ञान प्रकाश द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के उपरांत लक्सर में जाकर स्वयं आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया है । घटना के संबंध में मृतका के पति ज्ञानप्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमे अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
मृतका के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री