देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 1,687 मामले सामने आए हैं, जबकि 58 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग आंकड़े भेजे जा रहे हैं।आज 41 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं, जिन मौतों की सूचना समय पर कंट्रोल रूम को नहीं दी गई। ये आज कुल मौतों के आंकड़ों में जोड़ा गया। यानि आज कुल मौत के आंकड़ों में 99 मौतों का आंकड़ा बढा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,360 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 4,446 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 31,110 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 27 हजार 112 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 83 हजार 962 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 367 हो गई है।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 130
बागेश्वर 63
चमोली 203
चम्पावत 27
देहरादून 285
हरिद्वार 186
नैनीताल 176
पौड़ी 98
पिथौरागढ़ 215
रुद्रप्रयाग 34
टिहरी 80
उधमसिंह नगर 92
उत्तरकाशी 98
वहीं प्रदेश में 192 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।
वहीं कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन अभियान भी लगातार जारी है। आज 15,460 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।


More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू