देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के 5654 मामले सामने आए हैं, जबकि 122 संक्रमितों की मौत हुई है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 55,886 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 86 हजार 772 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 24 हजार 565 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 2,624 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 237 हो गई है।
देहरादून जिले में सबसे अधिक 1915 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 856, नैनीताल में 999, ऊधमसिंह नगर में 397, पौड़ी में 366, टिहरी में 140, रुद्रप्रयाग में 166, पिथौरागढ़ में 66, उत्तरकाशी में 134, अल्मोड़ा में 220, चमोली में 264, बागेश्वर में 26 और चंपावत में 105 संक्रमित मिले।

More Stories
55 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में STF की कार्रवाई, 1 साइबर अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को दी शुभकामनाएं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री
वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, उत्तराखण्ड में ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिलेगी नई तकनीकी ताकत, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना