देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के 5493 मामले सामने आए हैं, जबकि 107 संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि आज 3,644 मरीज ठीक भी हुए हैं।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 51,127 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 86 हजार 014 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 28 हजार 209 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 2,731 मरीजों की मौत हो चुकी है।
देहरादून जिले में सबसे अधिक 2266 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में 578, नैनीताल में 810, ऊधमसिंह नगर में 503, पौड़ी में 330, टिहरी में 153, रुद्रप्रयाग में 59, पिथौरागढ़ में 135, उत्तरकाशी में 106, अल्मोड़ा में 163, चमोली में 116, बागेश्वर में 146 और चंपावत में 128 संक्रमित मिले।

More Stories
मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को ₹ 51,000 – ₹ 51000 की धनराशि देने की घोषणा
55 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में STF की कार्रवाई, 1 साइबर अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को दी शुभकामनाएं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री