नैनीताल: सेवानिवृत्त स्क्वाड्रन लीडर डीएस मजीठिया ने मंगलवार को नैनीताल राजभवन में राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया गया कि 102 वर्षीय मजीठिया सबसे पुराने भारतीय फाइटर पायलटों में से एक हैं।
उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा में हॉकर हरीकेन के पायलट के रूप में योगदान दिया था और पाकिस्तान के साथ 1947-48 के युद्ध में भी शानदार भूमिका निभाई। इस योगदान के लिए उन्हें कई पदकों से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर मजीठिया भारतीय सशस्त्र बलों के गौरव हैं। उनके अंदर एक सच्चे सैनिक की जिजीविषा और मूल्य हैं। गोल्फ के प्रति भी मजीठिया का बेहद जुनून रहा है और वे शानदार गोल्फर रहे हैं। राज्यपाल ने इस मुलाकात को एक प्रेरणादायी और बेहद ही सकारात्मक बताया।
उन्होंने मजीठिया से उनके व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनके जीवन, गोल्फ के प्रति लगाव व एक महान सैनिक के रूप में उनकी भूमिका पर एक पुस्तक प्रकाशित करने का सुझाव भी दिया, और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पुत्री किरन संधू भी उपस्थित रहीं।

More Stories
बेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई
विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या, 12 नामजद आरोपियों में से 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, घटना पर सीएम धामी की दो टूक, जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग