प्रदेश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से रोक।
देहरादून नगर निगम ने अभियान चलाकर की कार्यवाही।
देहरादून
प्रदेश में आज से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह रोक लग जाएगी। शहरी विकास विभाग ने सभी निकायों को 28 जून तक खुद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त घोषित करने को कहा है। एक जुलाई से प्लास्टिक का उपयोग करने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा।केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय पिछले साल ही एक जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन, आयात, भंडारण, बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा चुका है। राज्य के 66 निकाय सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की घोषणा कर चुके हैं। शेष निकायों को 28 जून तक ऐसा करने को कहा गया है।
देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए नगर निगम ने पहले भी एक अभियान चलाया था जिसको लेकर 5 नवंबर 2019 में हमने 50 किलोमीटर एक मानव श्रृंखला बनाई थी… जिसमें 128000 लोगों ने उसमें संकल्प लिया था हम प्लास्टिक का यूज नहीं करेंगे कोविड-19 के चलते ये योजना आगे नही बढ़ पायी ..मेयर गामा ने कहा आज से प्रदेश में सिंगल उसे पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
वही आज कई क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा पॉलीथिन को जब्त किया गया। वसंत विहार में सुपर वाइजर संजय बालू द्वारा रेहड़ी,ठेली के अलावा दुकानों से पॉलीथिन को जब्त किया गया साथ ही चालानी कार्यवाही भी की गई।

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश