नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिग्गज शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर दुख जताया है। झुनझुनवाला का मुंबई में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने राकेश झुनझुनवाला के साथ मुलाकात की अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा कि राकेश झुनझुनवाला अदम्य थे। जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक, वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

More Stories
पर्यटन मंत्री ने किया ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (TTF) में प्रतिभाग, विशिष्ट पहचान बना रही है आदि कैलाश परिक्रमा: महाराज
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा
उत्तराखंड की बेटी दामिनी बिष्ट ने दिल्ली में दी कथक की शानदार प्रस्तुति, सभी दर्शकों का जीता दिल