उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन,भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे कल्याण सिंह।

705 views          

 

 

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में उनका इलाज चल रहा था।

बीते साल सितंबर माह में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के कुछ दिन बाद कल्याण सिंह को गाजियाबाद के कौशाम्बी यशोदा हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था। अक्टूबर 2020 में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। वह घर आ गए थे। 3 जुलाई 2021 को हालत बिगड़ने पर कल्याण सिंह को लोहिया संस्थान में दोबारा भर्ती कराया गया था। 4 जुलाई 2021 को उन्हें एसजीपीजीआई शिफ्ट किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी विशाल था। अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे।  कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अतरौली के विधानसभा के सदस्य थे। वह बुलंदशहर तथा एटा से लोकसभा सदस्य भी रहने के साथ राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद कल्याण सिंह ने लखनऊ में आकर एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पहली बार कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री वर्ष 1991 में बने और दूसरी बार यह वर्ष 1997 में मुख्यमंत्री बने थे।

 

About Author

           

You may have missed