ऋषिकेश
आइडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र में जेजी ग्लास फैक्टरी हरिद्वार रोड के समीप झोपड़ी में रहने वाले एक युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब देर तक झोपड़ी का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया। युवक झोपड़ी के एंगल में फंदे से लटका हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
चौकी प्रभारी चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि हरिद्वार मार्ग जेजी ग्लास फैक्टरी के समीप सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ी डालकर रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली । पुलिस टीम मौके पर पहुंची वहां मौजूद युवक के परिवार वालों ने बताया कि कोमल (20 वर्ष ) पुत्र चंद्र देव पांडे सोमवार की रात झोपड़ी में सोने चला गया था।
परिवार के अन्य लोग बगल में दूसरी झोपड़ी में रहते हैं। सुबह करीब आठ बजे जब वह झोपड़ी से बाहर नहीं आया तो दरवाजा खोला गया, लेकिन वह अंदर से बंद था। किसी तरह परिवार के लोग झोपड़ी के अंदर दाखिल हुए। भीतर कोमल फंदे से लटका हुआ था। वह मजदूरी करता था। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

More Stories
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
उत्तराखण्ड एस०टी०एफ० टीम की बड़ी कार्यवाही, इन्वेस्टमेन्ट के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले साइबर अभियुक्त को गाजियाबाद से किया गिरफ्तार