देहरादून
राजधानी देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले हुई एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालात में हत्या के आरोप में देहरादून पुलिस ने हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दस जुलाई को सेलाकुई थाना क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्ध महिला का शव उसी के घर में मिला था जिसकी सूचना महिला के बेटे ने पुलिस को दी थी।इस हत्या आरोपी कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपनी जांच शुरू कर दी थी,लेकिन पुलिस को कोई जानकारी नही मिली।उसके बाद मुखबिर की सूचना पर महज 72 घंटों के अंदर ही पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कि पूछताछ के दौरान हत्यारोपी इरफान ने बताया कि वह घर बनाने का काम करता है और मृतक महिला के घर में निर्माण कार्य कर रहा था और पैसे के लालच में लूटपाट के दौरान उसने महिला की हत्या की है।गिरफ्तार इरफान पर पहले भी हत्या के आरोप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर में जेल जा चुका है।
बाइट — कमलेश उपाध्याय(एसपी ग्रामीण)

More Stories
फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले को पुलिस ने कराई हवालात की सैर, आपसी विवाद के दौरान अभियुक्त द्वारा कंट्रोल रूम को दी थी फायरिंग की झूठी सूचना
1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना का मास्टरमाइंड 50 हज़ार का ईनामी अभियुक्त आया दून पुलिस की गिरफ्त में, प्रोपर्टी विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा सुपारी देकर कराई थी अपने सौतेले भाई की हत्या
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार