देहरादून
युवती को व्हाट्सएप पर उसके मोर्फ किए अश्लील फोटो भेज दिए। इसके बाद आरोपी ने अपने कहे अनुसार बात मानने दबाव बनाया। परेशान पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहररी दी। तहरीर प्रेमनगर थाने पहुंची तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि प्रकरण को लेकर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर दी। आरोप है कि बीते दिनों उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से कई मैसज आए। उनमें मिली फोटो पीड़िता ने डाउनलोड की। फोटो देखते ही पीड़िता हैरान रह गई। उसमें उसकी चेहरा लगी अश्लील फोटो थी। आरोप है कि इसके बाद फोटो भेजने वाले ने मैसेज किया कि जैसा वह कहे करती जाए। नहीं तो परिणाम बुरा। परेशान पीड़िता ने परिजनों को बताया तो पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ साइबर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
शर्मनाक: नाबालिक बालक के साथ अश्लील हरकत कर गलत काम करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार