हल्द्वानी
बदमाशो के हौंसले किस क़दर बुलंद है कि अब इन्हे खाकी का भी डर नहीं। बेखौफ बदमाशो ने घर में घुसकर एक कांस्टेबल की पत्नी की हत्या कर दी। हमला किसी नुकीले हथियार से किया गया। घटना नैनीताल जिले के हल्द्वानी थानाक्षेत्र की है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सिपाही शंकर सिंह बिष्ट उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाने में तैनात है। सिपाही का पूरा परिवार हल्द्वानी के मुखानी थानाक्षेत्र की कालिका कॉलोनी में रहता है। बताया जा रहा है कि सुबह बच्चे जब स्कूल गए तो शंकर सिंह की पत्नी ममता बिष्ट घर पर अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात द्वारा घर में घुसकर नुकीले हथियार से उनकी हत्या कर दी गई। हत्या किन कारणों से की गई,हमलावर कौन व कितनी संख्या मेे थे। इन सबका कुछ पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस इन सब कारणों की तफ्तीश में जुटी हुई है।

More Stories
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद
अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक में जालसाजी कर बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले तत्कालीन बैंक प्रबन्धक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हत्या के प्रयास में फरार चल रहे अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार