देहरादून: थाना डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत एक छात्रा ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।आरोप है कि युवक द्वारा आत्महत्या का डर दिखाकर दुष्कर्म किया गया। उसके बाद युवक ने छात्रा का नम्बर अपने दोस्त को दे दिया। वो भी छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा. छात्रा की तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। कर्णप्रयाग चमोली निवासी छात्रा निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कहा कि वो अपने भाई के साथ देहरादून में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही है. छात्रा पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी जाती थी. वहां महेश नाम का एक लड़का उसके पीछे पड़ा हुआ था. उसने छात्रा का मोबाइल नंबर कहीं से लिया और परेशान करने लग गया।
छात्रा द्वारा कई बार मना किया गया, लेकिन आरोपी महेश नहीं माना 8 जुलाई को आरोपी महेश छात्रा को लाइब्रेरी में मिला और जरूरी बात करने के लिए कमरे में चलने के लिए कहा, लेकिन छात्रा ने मना किया तो महेश ने आत्महत्या की धमकी दी, जिससे छात्रा डर गई और चली गई. कमरे में जाने के बाद आरोपी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद आरोपी ने छात्रा का नंबर दूसरे लड़के को दे दिया और वो भी उसके साथ छेड़ाखानी करने लगा. थाना डालनवाला प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ दोनों के मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

More Stories
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार