हरिद्वार: जनपद के लक्सर में गर्भवती महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट के बाद गर्भवती महिला की हालात बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि रिजवान ने उसकी गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। लोगों को आता देख आरोपित युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि लक्सर निवासी शराफत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी फिरदोस आठ माह की गर्भवती है। वह घर पर अकेली थी कि इसी बीच रंजिश के चलते गांव का ही युवक बिल्लू उर्फ रिजवान उनके घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की।cf

More Stories
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत उत्तराखण्ड एसटीएफ की म्यूल खातों पर बड़ी कार्यवाही, राज्य में संचालित 15 म्यूल खातों पर की गयी कानून कार्यवाही, 80 से अधिक म्यूल खातो का किया सत्यापन
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज