हरिद्वार: बीते दिन नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 26 जून को थाने में तहरीर देकर बताया था कि ईद से पांच दिन बाद उसकी पुत्री को महफूज पुत्र फारूक निवासी काजी कॉलोनी ज्वालापुर डरा धमकाकर अपने साथ ले गया, जहां उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दी। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित का मेडिकल कराने के बाद न्यायालय मेें पेश करने की तैयारी कर रही है।

More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 3 व्यक्तियों को हिरासत में लिया
प्रेमनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग व रंगदारी मांगने के प्रकरण में फरार चल रही ईनामी अभियुक्ता आई दून पुलिस की गिरफ्त में, 15 हजार ₹ की ईनामी अभियुक्ता को दून पुलिस ने सोनीपत हरियाणा से किया गिरफ्तार