देहरादून
थाना कैंट के शांति विहार ,गोविंद गढ़ में पिछले दिनों से नशेड़ियों का जमावड़ा चल रहा था, साथ ही आपराधिक घटनाएं भी घटित हुई, जिसके चलते आज कुछ सीनियर सिटीजन ने इसकी शिकायत बिंदाल चौकी को दी जिस पर चौकी इंचार्ज रजनीश सैनी ने बिना देरी किये चीता पुलिस को बताए गए क्षेत्र में भेजा जहां कुछ युवक ग्रुप बनाकर नशे आदि कर हंगामा कर रहे थे, चीता पुलिस ने इन लोगों को मौके से खदेड़ा और कुछ युवकों को आगे से इस तरह की गतिविधियां न करने की हिदायत दी। क्षेत्रीय लोगों ने चौकी इंचार्ज रजनीश सैनी की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की साथ ही लोगो का कहना था कि पुलिस इस तरह की कार्यवाही समय समय पर करती रहे जिससे कि क्षेत्र में शांति बनी रहे।

More Stories
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न, रक्तदान शिविर बना मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण
कारोबारी को हत्या के प्रयास व लूट में फंसाने का भय दिखाकर “पुलिस सेटिंग” के नाम पर 25 लाख की रंगदारी वसूलने वाले शातिर गिरोह को दून पुलिस ने किया बेनकाब, गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
कैंट क्षेत्र मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, अनैतिक देह व्यापार करवा रहे व्यक्ति सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू