हल्द्वानी
लोकसभा प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने शहर में रोड-शो किया..सीएम धामी मुख्य रुप से इस रैली में शामिल रहे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर में भ्रमण करते हुए भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए वोट मांगे। पत्रकारों से बात करते हुए सीएम धामी ने कहा कि 10 सालों में पीएम मोदी ने उत्तराखंड को बहुत कुछ दिया है और एक बार फिर वक्त आ गया है कि उन्हें तीसरी बार पीएम के पद पर आसीन करें। धामी ने कहा कि इस बार भाजपा की जीत ऐतिहासिक होने वाली है और दुनिया इस जीत का भव्य रुप देखेगी। इस दौरान उन्होंने जनता से अपील भी की कि इस चुनाव रुपी यज्ञ में अपने मत की आहुति जरूर दें और अपनी सरकार चुनें।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री