देहरादून
व्हट्स अप ग्रुप से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राफिक एरा हास्पिटल में उपचाराधीन एक वृद्ध महिला की सर्जरी होनी है, जिसके लिये रक्त की नितान्त आवश्यकता है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून कार्यालय की पी0आर0ओ0 शाखा में नियुक्त कां0 शाहनवाज ने तत्काल ग्राफिक एरा हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर वृद्ध महिला के उपचार में सहायता प्रदान की। जिस पर वृद्धा के परिजनो द्वारा समय-समय पर दून पुलिस द्वारा जरूरतमंदो की सहायता किये जाने हेतु दून पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का धन्यवाद किया गया। आरक्षी शाहनवाज ने बताया कि रक्तदान को लेकर आम जनमानस को जागरूक किये जाने की आवश्यकता है। आरक्षी शाहनवाज अब तक स्वयं 75 बार रक्तदान कर चुके हैं, उन्होंने बताया कि रक्तदान से संबंधित आम जनमानस की सहायता हेतु कई सारे व्हट्सअप ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जिसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा सहायता की मांग किये जाने पर ग्रुप के सदस्यों द्वारा उसे तत्काल सम्भावित सहायता पहुचा दी जाती है। आरक्षी शाहनवाज इससे पूर्व भी 74 बार रक्तदान कर चुके हैं।

More Stories
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद
मुख्यमंत्री धामी का विकास प्राधिकरणों को सख्त निर्देश—लंबित मास्टर प्लान और परियोजनाओं में तेजी लाएं, हर कार्य की तय हो समय-सीमा