
देहरादून
होली रंगो का त्यौहार है,हर तरफ होली की धूम है। देहरादून के वार्ड 34 गोविंद गढ़ में जन जागृति कल्याण समिति की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन कर होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फूलों की होली रही,जिसमे सभी ने एक दूसरे पर फूलों की बौछार कर होली मनाई। इस मौके पर कैंट विधायक सविता कपूर,मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी शिरकत की। जहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी वही कुछ ने हास्य कविताओं के माध्यम से समां बांध दिया। पूरे रीति रिवाज के साथ होलिका दहन किया गया। विधायक सविता कपूर ने कहा कि होली आपसी सौहार्द और प्रेम का प्रतीक है,इस त्यौहार पर सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे पर रंग लगाकर सभी गिले शिकवे भूल जाते है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि होली के त्यौहार को प्रेम के साथ मनाए,मिलावटी रंगों से बचे साथ ही पानी का कम से कम इस्तेमाल करे।
इस मौके पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमे कार्यक्रम में मौजूद बच्चो और महिलाओं से सवाल जवाब किये गए सही जवाब देने वालों को पुरुस्कार वितरित किये गए। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव विकास बेनवाल ने किया वही अध्यक्ष अजय मित्तल ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा,पार्षद संगीत गुप्ता,जसविंदर सिंह गोगी, चन्द्र सागर उनियाल,गौरव वर्मा,सुरेंद्र कुकरेजा,पी एल सेठ, गिरधर लूथरा,शमशेर सिंह बिष्ट, समाजसेवी लच्छू गुप्ता, राजू वर्मा,सुमन सेवई, अनुराग गुप्ता,राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के महामंत्री विकास गर्ग,राजकुमार तिवारी गुरुचरण कौशल, विनोद सिंह चौहान, जतिन कुकरेजा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर