हरिद्वार
आज पूरा देश ही होली के पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाने में लगा हुआ है वहीं इस होली के पर्व में साधु संत भी क्यों पीछे रहें आज हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्री महंत रविंद्र पुरी ने अखाड़े के संतों के साथ जमकर होली खेली इस दौरान राधा कृष्ण के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने नृत्य भी किया वहीं अखाड़े से जुड़े सभी संतो ने होली पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए गिले-शिकवे मिटाकर एक नई शुरुआत करने का संदेश दिया।
धर्मनगरी हरिद्वार में पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि जब किसी अखाड़े में साधु संतों द्वारा होली खेली गई हो निरंजनी अखाड़े के श्री महंत और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि हम आपसी भाईचारे का संदेश पूरे देश में देना चाहते हैं और होली के पर्व पर सभी को यही कहना चाहते हैं कि आज के दिन सभी गिले-शिकवे मिटाकर सब को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण की शुरुआत करनी है आज भारत किसी भी अन्य देश से कम नहीं है वह दिन दूर नहीं है कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बन कर सामने आएगा जिसमे हम सब का योगदान बहुत जरूरी है।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश