मसूरी
मसूरी बार्लोगंज क्षेत्र में बाबा बुल्ले शाह की मजार के पास एक 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव रस्सी से लटका हुआ मिला जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस एसआई शोएब अली के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रस्सी से सहारे पेड़ से लटके शव को उतार कर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एसआई शोएब अली ने बताया कि मसूरी बर्लोगंज निवासी चमन लाल पुत्र स्वर्गीय कुशाल मणि निवासी मैरिविल स्टेट बार्लोगंज 12 अगस्त शाम से अपने घर से बिना बताये कही चला गया। जिसको लेकर परिजनों द्वारा लगातार चमन लाल को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था वही मसूरी पुलिस में भी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि परिजनों और पड़ोसियों के द्वारा लगातार चमनलाल को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे । बुधवार को मसूरी बार्लोगंज बाबा बुल्ले शाह की मजार के पास चमन लाल का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि परिजनों घटना की सूचना मसूरी पुलिस को दी जिसके बाद वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ से रस्सी के सहारे लटके शव को उतार कर कब्जे में लिया गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था। उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टा पूरा मामला आत्मा हत्या प्रतित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी दिशाओं में जांच कर रही है।

More Stories
निर्धारित समयावधि के बाद खुलने वाले बार/ रेस्टोरेंट पर एसएसपी दून का कड़ा एक्शन, 2 बार संचालकों के विरूद्ध पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
एस०टी०एफ० / साइबर क्राइम उत्तराखण्ड की कार्यवाही, निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा, साईबर अपराधियों के द्वारा टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम की गयी थी बीस लाख रुपये की ठगी
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार